सैंटो डोमिंगो (डोमिनिकन गणराज्य): 20 जून (एपी) डोमिनिकन गणराज्य में एक लक्जरी रिसॉर्ट में भीषण आग लग गई जिसके बाद करीब 1,700 पर्यटकों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, आग की इस घटना में इटली के एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि कई अन्य पर्यटकों को चिकित्सकीय सहायता दी गई।