नयी दिल्ली: एक जुलाई (ए)
) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बुधवार को 12वें दिन भी जारी रहने और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के चौथे दिन तृणमूल कांग्रेस सांसद सागरिका घोष तथा सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और अंजलि भारद्वाज ने धरना स्थल का दौरा किया और एकजुटता व्यक्त की।
भारद्वाज ने छात्रों, युवाओं और नागरिक समाज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए वांगचुक और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह “शर्मनाक” है कि परीक्षा प्रश्न पत्र लीक जैसी समस्या को खत्म करने जैसी बुनियादी मांग के लिए उन्हें भूख हड़ताल का सहारा लेना पड़ा।