लखनऊ: एक जुलाई (ए)
) उत्तर प्रदेश के 60 जिलों के 955 केंद्रों पर दो से चार जुलाई तक आयोजित होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 में लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बुधवार को दी।
यूपी टीईटी प्रदेश में प्राथमिक (कक्षा एक से पांच) और उच्चतर प्राथमिक (कक्षा छह से आठ) विद्यालयों में शिक्षक के तौर पर नौकरी चाहने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी पात्रता है।