सुलतानपुर (उप्र): दो जुलाई (ए) जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के नीरसहिया घाट पर गोमती नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव नदी से बाहर निकाले जा सके।