नाव पलटने से छह पर्यटकों की मौत, तीन लोग लापता

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

पेशावर: दो जुलाई (ए)) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक झील में नाव पलटने से एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सदस्य लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह हादसा बुधवार को अपर स्वात जिले की कलाम घाटी स्थित सैफुल्ला झील में हुआ।

पुलिस के अनुसार, झील में सैर के दौरान नाव पलटने पर उसमें सवार सभी नौ यात्री एक ही परिवार के सदस्य थे।

हादसे की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू 1122 स्वात की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि महोदंद क्षेत्र के पास झील से छह शव बरामद किए गए, जबकि लापता तीन व्यक्तियों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है।