मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

उत्तर प्रदेश कन्नौज
Spread the love

कन्‍नौज (उप्र): चार जुलाई (ए)) उत्तर प्रदेश के कन्‍नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तालग्राम पुलिस स्टेशन की थाना प्रभारी रंजना पांडे ने कहा कि सौरभ शाक्य (25) और उनके चचेरे भाई अवनीश शाक्य (23) – दोनों तालग्राम के गांधी नगर इलाके के निवासी हैं – शुक्रवार देर रात (लगभग 11.30 बजे) तेराजाकेट में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी सेवाएं प्रदान करने के लिए जा रहे थे।