नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

जम्मू: चार जुलाई (ए) जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 12 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नरेश सिंह ने बताया कि इस संबंध में (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसकी पोती से यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान भुगराना बढ़त के निवासी इमरान हुसैन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।