ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम शुरू

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

तेहरान: चार जुलाई (एपी) अमेरिका एवं इजराइल के हमलों में मारे गए ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कई दिन तक चलने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम शनिवार से शुरू हो गए।

फरवरी में ईरान युद्ध की शुरुआत में हुए हवाई हमले में 86 वर्षीय खामेनेई की मौत हो गई थी।

राजधानी तेहरान में जगह-जगह बैनर लगाकर लोगों से इस्लामी गणराज्य के समर्थन में अंतिम यात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है. ईरानी सरकार का अनुमान है कि शनिवार से शुरू होने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल होंगे. यह दृश्य 1989 में अयातुल्ला रूहुल्ला खुमैनी के अंतिम संस्कार जैसा हो सकता है.