शामली में बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिग लड़के हिरासत में लिये गये

उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगर
Spread the love

मुजफ्फरनगर (उप्र): छह जुलाई (ए)) शामली जिले की पुलिस ने आठ साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में घर के पास खेल रही आठ साल की एक बच्ची को दो नाबालिग लड़कों ने चिप्स देने के बहाने एक सुनसान जगह पर बुलाया और उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया