दुबई: 22 जुलाई (ए)
) पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर बढ़ने के बीच बहरीन ने बुधवार को देश में मिसाइल हमले की चेतावनी जारी की, जबकि सऊदी अरब ने अपने खाड़ी शहर दम्माम के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी।
बुधवार को ये चेतावनियां ऐसे समय में जारी की गईं, जब ईरान ने पूरे क्षेत्र में मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं, जबकि अमेरिका भी बड़े पैमाने पर ईरानी लक्ष्यों को निशाना बना रहा है।
जॉर्डन के बंदरगाह शहर अकाबा में बुधवार को मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजे।
इजराइल के अधिकारियों ने बताया कि ईरान ने जॉर्डन को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया।
इजराइल के पास स्थित इलात शहर में लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में अकाबा के ऊपर धुएं का गुबार दिखाई दिया।
इलात के अधिकारियों ने इसे ईरानी मिसाइल हमला बताया और कहा कि मिसाइल का कोई मलबा इजराइली क्षेत्र में नहीं गिरा।अमेरिकी सैनिकों और विमानों की मौजूदगी के कारण ईरान जॉर्डन को कई बार निशाना बना चुका है।