पटना: तीन अगस्त (ए)
) बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई।
यह उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई सीट पर कराया गया था। नितिन नवीन ने नवंबर 2025 के विधानसभा चुनाव में लगातार पांचवीं बार यह सीट जीती थी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था।