लखनऊ: चार अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने जेवर हवाई अड्डे को बुलंदशहर के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 6 लेन (आठ लेन तक विस्तार योग्य) एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंगलवार को मंजूरी दे दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव मंजूर किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।
