प्रयागराज,आठ अगस्त (ए)।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि देश के युवाओं से बड़ा कोई नहीं है। राहुल गांधी ने प्रयागराज में कहा कि आप भारत की ताकत और शान हैं और जब मैं यह कहता हूं, तो मैं हर भारतीय नागरिक की बात करता हूं। उन्होंने कहा कि भारत के 40 करोड़ युवा उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। अमेरिका, चीन और रूस की तो बात होती है, लेकिन भारत के युवाओं का कोई मुकाबला नहीं है।राहुल गांधी ने कहा कि युवा सालों-साल पढ़ाई करके डिग्री हासिल करते हैं, लेकिन अंत में उन्हें रोजगार नहीं मिलता। उन्होंने पेपर लीक, मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट और महंगी होती शिक्षा प्रणाली को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।अपने संबोधन में उन्होंने देश के युवाओं को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया और ‘दर्द, डेटा और दौलत’ के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया।
