यूपी में देर रात 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ,24 अगस्त (ए)। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की देर रात 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। फेरबदल के इस क्रम में मुरादाबाद और अलीगढ़ में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद की कमिश्नर, प्रयागराज में राजस्व परिषद सदस्य रहे ओम प्रकाश आर्य को मंडलायुक्त अलीगढ़, आयुक्त ग्राम विकास एवं सचिव रहे गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन, महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक रहीं चैत्रा वी को राजस्व परिषद सदस्य (प्रशासनिक), सचिव समाज कल्याण विभाग रहे प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश, सचिव नगर विकास विभाग रहे रवींद्र कुमार को प्रबंधक निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड रहे मासूम अली सरवर को प्रबंधक निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) एवं राज्य मिशन निदेशक, प्रबंध निदेशक जल निगम ग्रामीण रहे डॉ. राज शेखर को सचिव नियोजन विभाग, आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता रहे योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक जल निगम ग्रामीण, सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग रहे कुमार प्रशांत को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता, सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिव रहे गुर्राला श्रीनिवासुलु को सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाया गया है। प्रतीक्षारत आईएएस अमृत पाल कौर को संयुक्त प्रबंधक निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड, विशेष सचिव कृषि उतपादन आयुक्त शाखा विशेष सचिव रहे देवेंद्र कुमार पांडेय को विशेष सचवि उपभोक्ता मामले, लखनऊ विकास प्राधिकरण सचिव रहे विवेक श्रीवास्तव को विशेष सचिव पशुधन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सचिव रहे अमृत त्रिपाठी को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज और राजस्व परिषद सदस्य (न्यायिक) रहे ओम प्रकाश राय को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है।