सरकारी अस्पताल की एनआईसीयू में आग, तीन शिशुओं की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

अमरावती (महाराष्ट्र): 24 अगस्त (ए) महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सोमवार तड़के एक सरकारी अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में आग लगने से तीन शिशुओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिला महिला अस्पताल में हुई।एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एनआईसीयू में एक वेंटिलेटर से तड़के करीब सवा तीन बजे अचानक चिंगारी निकली जिससे वहां आग लग गई।

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों ने आग लगने के बाद शिशुओं को एनआईसीयू से बाहर निकाला लेकिन तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि छह शिशुओं को एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है