15 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार : एसीबी अधिकारी

राष्ट्रीय
Spread the love

गुरुग्राम: 14 अगस्त (ए) हरियाणा के नूंह जिले के एक थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल को दुष्कर्म के एक मामले से एक व्यक्ति का नाम हटाने के एवज में कथित तौर पर 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, 10 अगस्त को थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसकी जांच हेड कांस्टेबल प्रियंका कर रही थीं। आरोपी पक्ष की ओर से पुलिस से एक व्यक्ति का नाम मामले से हटाने का अनुरोध किया गया था। उनका दावा था कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। आरोप है कि प्रियंका ने उस व्यक्ति का नाम हटाने के लिए रिश्वत की मांग की।

इसके बाद उस व्यक्ति की पत्नी ने एसीबी से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया।

अधिकारियों के मुताबिक, महिला शिकायतकर्ता 15,000 रुपये लेकर तावड़ू सदर थाने पहुंची और रकम प्रियंका को सौंप दी। इसके तुरंत बाद एसीबी की टीम ने मौके पर छापा मारकर प्रियंका को कथित रिश्वत की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार रात की गई।

एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है