अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: 15 अगस्त (ए) अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंधों के कारण भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं।

शुक्रवार को जारी एक बयान में रूबियो ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता एवं पारिवारिक संबंधों की गहरी जड़ें ऐसी साझेदारी की नींव हैं, जो नवोन्मेषी, लचीली और दूरदर्शी है।