वाराणसी: 29 सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में लाट भैरव मंदिर परिसर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान दो युवतियों के कथित अश्लील नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उपजे विवाद के बीच पुलिस ने संबंधित सामग्री को मंगलवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) टूल से निर्मित बताया।
पुलिस ने दावा किया कि भ्रामक वीडियो प्रसारित कर पुलिस की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है और ऐसा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
