बेलारूस के विदेश मंत्री भारत दौरे पर

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 16 नवंबर (ए) विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव आधिकारिक यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान वह भारत-बेलारूस अंतर-सरकारी आयोग की सह-अध्यक्षता करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार देर रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘बेलारूस गणराज्य के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव आधिकारिक यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंच गए हैं।’’

जायसवाल ने बताया कि यात्रा के दौरान रिजेनकोव वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के साथ भारत-बेलारूस अंतर-सरकारी आयोग की सह-अध्यक्षता करेंगे और विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के साथ वार्ता करेंगे।