गुरुग्राम: 15 नवंबर (ए) गुरुग्राम पुलिस ने शहर की एक निजी कंपनी द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार गिरोह की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मामले में कंपनी के निदेशक और उसके आठ सहयोगियों को नोटिस जारी किए गए हैं।यह कार्रवाई सितंबर में एक एनजीओ की शिकायत पर हुई। इस सेक्स रैकेट के तार रूस, ट्यूनीशिया और दुबई समेत कई देशों तक फैले हैं। गिरोह इन देशों की महिलाओं से जबरन वेश्यावृत्ति कराने का आरोप है। शिकायत में सरकारी अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए महिलाओं के इस्तेमाल का भी दावा किया गया है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने शहर की एक निजी कंपनी की ओर से चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। जांच उद्योग क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त यशवंत के नेतृत्व में की जाएगी। इस मामले में कंपनी के डायरेक्टर और उनके 8 सहयोगियों को नोटिस जारी किए गए हैं। शिकायत में लगाए गए आरोपों का खुलासा एसआईटी की जांच के बाद ही होगा। पुलिस ने यह कार्रवाई सितंबर में दर्ज कराई गई एक NGO की शिकायत पर की है। इसमें आरोप लगाया गया था कि गिरोह का नेटवर्क रूस से दुबई तक है। कंपनी की ओर से अंतरराष्ट्रीय सेक्स नेटवर्क चलाया जा रहा है। शिकायत में आरोप था कि रूस, ट्यूनीशिया और दुबई सहित कई विदेशी देशों की महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा है। शिकायत में यह दावा किया गया कि एक नेटवर्क के जरिए अलग-अलग देशों से महिलाएं लाई गई।इन महिलाओं को कंपनी की विभिन्न आवासीय सोसायटियों और अन्य संपत्तियों में रखा गया। वहां इन महिलाओं से जबरन वेश्यावृत्ति कराई गई। शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपित ग्रुप की सोहना, भोंडसी और गुरुग्राम स्थित टाउनशिप, होटलों और अन्य संपत्तियों का इस्तेमाल सेक्स रैकेट चलाने के लिए किया जा रहा है
