कानपुर/बदायूं/बलिया: छह सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बदायूं जिले में शनिवार रात भारी बारिश के कारण घर की दीवार गिरने से एक किसान की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
