उत्तर प्रदेश में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई: योगी

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 13 सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों के दौरान राज्य में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई और कोई नहीं कह सकता कि नियुक्ति में कोई भेदभाव हुआ, किसी प्रकार का कोई लेन देन हुआ।

आदित्‍यनाथ ने यहां नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआईएमएस) के छठे स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया।