ट्रंप ने यूक्रेन से रूसी डीजल ईंधन पर हमले रोकने को कहा, बोले- हमलों से ईंधन की कमी हो रही

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

कीव: 14 सितंबर (ए) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से रूसी तेल रिफाइनरियों और डीजल के उत्पादन एवं वितरण में इस्तेमाल होने वाले अन्य बुनियादी ढांचों पर हमले रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन हमलों से ईंधन की कमी पैदा हो रही है।

ट्रंप ने यह बयान शुक्रवार को अमेरिका में डीजल की कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद दिया जब औसत कीमत छह डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गई थी।यूक्रेन कई महीनों से लंबी दूरी के हमलों से रूस के तेल और गैस उद्योग को निशाना बना रहा है जिससे पूरे देश में ईंधन की कटौती करनी पड़ी और मॉस्को ने जुलाई में डीजल के निर्यात पर रोक लगा दी जिससे पहले से ही कमजोर वैश्विक बाजार से आपूर्ति कम हो गई।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट की एक वजह ईरान में युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल आपूर्ति में आई बाधा भी रही।