भारत की सनातन परंपरा को अपमानित करने वाला है पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी का बयान : योगी

उत्तर प्रदेश
Spread the love

नोएडा: 20 सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके बयान ‘‘भारत की सनातन परंपरा को अपमानित करने वाले एवं हिंदू परंपरा का अनादर करने वाले’’ हैं।

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित ‘प्रेरणा विमर्श’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को खतरे के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने एक दिन पहले अंसारी द्वारा दिए गए ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण बयान’’ का जिक्र किया llo