पुणे,29 सितंबर (ए)। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस की अनैतिक मानव तस्करी प्रतिबंधक शाखा ने हाई-प्रोफाइल सेक्स रॅकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुंबई की रहने वाली एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद वेब सीरीज और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है और मनोरंजन जगत से जुड़ी अन्य युवतियों को वेश्या व्यवसाय में धकेलने का काम कर रही थी। पुलिस टीम ने वागले एस्टेट परिसर स्थित होटल साई टच रेस्टोरेंट एंड बार में जाल बिछाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी अभिनेत्री को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया और उसके चंगुल से 2 पीड़ित युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। भोजपुरी फिल्म की इस एक्ट्रेस जिसने कई हिंदी वेब सीरीज में काम किया है उसे ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उनके इस ऑपरेशन के दौरान 2 महिलाओं को बचाया गया। इस चीज के खिलाफ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक्शन लिया है।पुलिस के मुताबिक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अंजलि आंधले को जानकारी मिली थी कि एक रैकेट चल रहा है जिसके बाद एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने 26 सितंबर को वागले एस्टेट के पडवाल नगर इलाके में जाल बिछाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी महिला को दोपहर करीब 3 बजे रोका गया जब वह कथित तौर पर 2 महिलाओं को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलने की कोशिश कर रही थी।पुलिस ने फिर एक्ट्रेस को कस्टडी में लिया और दोनों महिलाओं को बचा लिया। पुलिस ने बताया कि वो एक्ट्रेस कई भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है और 10 से ज्यादा वेब सीरीज में काम कर चुकी है ।अभिनेत्री फिल्मों और वेब सीरीज में काम की तलाश कर रही युवतियों को ज्यादा पैसों का लालच देकर वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल रही थी।सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से वागले एस्टेट स्थित होटल साई टच में फर्जी ग्राहक बनाकर संपर्क साधा। जैसे ही आरोपी महिला दो अन्य युवतियों के साथ सौदेबाजी के लिए तय स्थान पर पहुंची, पुलिस की टीम ने तुरंत उसे धर दबोचा।रेस्क्यू कराई गई दोनों युवतियां भी हिंदी-मराठी वेब सीरीज और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पुलिस ने उनकी सुरक्षा और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रक्रिया पूरी कर उन्हें महिला सुधारगृह भेज दिया है।
