संभल: 29 सितंबर (ए) आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष की ताकत का अंदाजा राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद चुनाव में ही लग जाएगा।
चंदौसी में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले संभल में संवाददाताओं से बातचीत में आजाद ने कहा कि अगर विपक्षी दलों की तैयारी मजबूत है और वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की स्थिति में हैं, तो विधान परिषद चुनाव में ही तस्वीर साफ हो जाएगी।
