अदन: पांच अक्टूबर (एपी) यमन में संघर्ष कर रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा है कि लाल सागर के तटवर्ती इलाकों में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले किए जा रहे हैं।
गठबंधन के प्रवक्ता सऊदी मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की सेना को इस अभियान में 100 लड़ाकू विमानों की मदद मिल रही है।
