अजब गज़ब: मायावती ने भतीजे आकाश आनन्‍द को फिर बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: पांच अक्टूबर (ए) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को एक बार फिर अपना फैसला बदलते हुए अपने भतीजे आकाश आनन्‍द को पार्टी में वापस शामिल कर लिया और उन्हें बसपा का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया।

बसपा प्रमुख ने सोमवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘बसपा के हित में आकाश आनन्‍द को पुनः बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर उनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जा रहा है।’’

मायावती ने हाल के दिनों में आकाश आनन्‍द के प्रति नाराजगी जताई थी और बाद में उन्हें माफ भी कर दिया था। पिछले दिनों हालांकि, उन्होंने दावा किया था कि अब आकाश आनन्‍द को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा और अपने छोटे भतीजे तथा आकाश आनन्‍द के भाई ईशान आनन्‍द को आगे बढ़ाया था