तीन नवंबर के मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा अमेरिका : ट्रंप

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: आठ अक्टूबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिका ईरान पर फिर से हमला नहीं करेगा।

रिपब्लिकन उम्मीदवारों के लिए इस सप्ताह प्रचार करते हुए ट्रंप ने संकेत दिया था कि उन्हें भरोसा है कि युद्ध का निर्णायक दौर चुनाव से पहले या उसके तत्काल बाद खत्म हो सकता है।उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि उन्होंने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान फिर शुरू करने के विकल्प को खुला रखा है।

हालांकि, ट्रंप ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका ‘‘तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा।’’