बीजिंग: 22 अक्टूबर (ए) चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने यह जानकारी दी।
स्थानीय समयानुसार भूकंप रात करीब 10 बजकर 33 मिनट पर नगकू शहर की बाकेन काउंटी में आया। भूकंप के बाद तत्काल किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है।स्थानीय समयानुसार भूकंप रात करीब 10 बजकर 33 मिनट पर नगकू शहर की बाकेन काउंटी में आया। भूकंप के बाद तत्काल किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
तिब्बती पठार को शक्तिशाली भूकंपों के प्रति संवेदनशील माना जाता है क्योंकि यह ठीक उस जगह पर स्थित है जहां यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं और अक्सर इनके बीच जोरदार टक्कर होती रहती है
