मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से यूक्रेन के एक इलाके में संघर्ष विराम लागू हुआ

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

मिकोलाइव (यूक्रेन): 27 अक्टूबर (एपी) अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के नेतृत्व में मानवीय सहायता पहुंचाने की तैयारी के बीच मंगलवार तड़के रूस के कब्जे वाले एक यूक्रेनी क्षेत्र में स्थानीय संघर्ष विराम लागू हो गया, लेकिन यूक्रेन के अन्य शहरों पर मॉस्को ने अपने घातक मिसाइल हमले को जारी रखा।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि फिनलैंड के राष्ट्रपति और नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण शुरू होने के कुछ समय बाद से, उनके बीच पहली बार बातचीत हुई है।