इजराइल चुनाव : नेतन्याहू के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत से दूर

राष्ट्रीय
Spread the love

यरूशलम: 28 अक्टूबर (ए) इजराइल में संपन्न संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत आंकड़े से फिलहाल दूर है और देश में अगली सरकार के गठन को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। शुरुआती मतगणना में उसे 53 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट नीत विपक्षी गठबंधन को 48 और अरब नेतृत्व वाली पार्टियों को 19 सीट पर जीत हासिल होने की उम्मीद है।