बेंगलुरु: 31 अक्टूबर (ए) कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने राज्य में कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाकर किए गए स्टिंग ऑपरेशन में कथित संलिप्तता को लेकर पार्टी की पूर्व महासचिव कृपा अल्वा को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
केपीसीसी के उपाध्यक्ष एम. नारायणस्वामी की ओर से जारी निष्कासन आदेश में कहा गया है कि इस विवाद के कारण मीडिया में नकारात्मक प्रचार और प्रतिक्रियाओं से पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।
