शाहजहांपुर (उप्र): एक नवंबर (ए) शाहजहांपुर जिले में एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने रविवार को ‘ बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली 32 वर्षीय शादीशुदा महिला का अपने पति से विवाद था और इसी दौरान उसकी मुलाकात विपनेश वाजपेयी से हुई, जिसने उससे जान-पहचान बढ़ाई और शादी का प्रस्ताव रखा। कुमार के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि वाजपेयी उसे बरेली मोड़ से हरदोई जिले के पचदेवरा स्थित अपने गांव ले गया, जहां एक खाली मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी महिला को चार खंभा स्थित अपने मकान पर ले गया और वहां भी उसने शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि इसके बाद व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर वाजपेयी के खिलाफ शनिवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे रविवार को हिरासत में ले लिया।
उन्होंने बताया कि महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
