राजेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: तीन नवंबर (ए) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। इससे एक दिन पहले ही उन्हें सीआरपीएफ से उनके मूल कैडर में समय से पहले वापस भेज दिया गया था।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके तहत कुमार को सीआरपीएफ, जहां वे स्पेशल डीजी के तौर पर तैनात थे, से समय से पहले उनके मूल एजीएमयूटी कैडर में “तत्काल प्रभाव” से वापस भेजा जाएगा।