नयी दिल्ली: आठ नवंबर (ए) दिल्ली में नजफगढ़ इलाके की एक फैक्टरी में रविवार को भीषण लगने के बाद दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शाम चार बजकर 22 मिनट पर नजफगढ़ के शमशान घाट वाला रोड, नंगली सकरावती की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि शाम चार बजकर 40 मिनट पर अतिरिक्त वाहनों की मांग करने पर दमकल की आठ और गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
उन्होंने कहा कि अबतक कुल 22 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा जा चुका है और आग बुझाने का अभियान जारी है। घटना की अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
