घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश गोरखपुर
Spread the love

गोरखपुर: 10 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार दोपहर 21 वर्षीय एक युवक का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर इलाके की है और युवक की बहन से मिली सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला कि घटना से एक दिन पहले युवक का अपनी मां से झगड़ा हुआ था और ऐसे में आत्महत्या किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

हालांकि, परिवार ने जमीन विवाद को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

पुलिस ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सागर निषाद (21) के रूप में हुई है।

तिवारीपुर थाने की एक टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सागर के माता-पिता भी घर पहुंच गए और उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन विवाद के कारण उनके बेटे की हत्या की गई है।तिवारीपुर थाना क्षेत्र की सूर्यविहार पुलिस चौकी के प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।