‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के बाद की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं इंदिरा : सोनिया गांधी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 10 नवंबर (ए) कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि वर्ष 1984 में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के बाद स्वर्ण मंदिर परिसर से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो देखकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आँखों में आँसू छलक आए थे क्योंकि उन्हें इस बात का गहरा दुख था कि स्वर्ण मंदिर में सैन्य कार्रवाई का अंत इतने बड़े रक्तपात और जानमाल के नुकसान के साथ हुआ।

सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में इसका उल्लेख किया है।