दरभंगा: 11 नवंबर (ए) बिहार के दरभंगा जिले में बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर शिवधारा बाजार समिति चौक के पास मब्बी थाना क्षेत्र में हुआ। मोटरसाइकिल पर चारों दोस्त सवार थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी
