उत्तर प्रदेश में 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन ‘स्व-गणना’ की सुविधा उपलब्ध होगी : जनगणना निदेशक

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 14 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के लिए ‘स्व-गणना’ की सुविधा 16 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक रहेगी और परिवार के सदस्य जनगणना कर्मियों के घर आने से पहले ही अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य की जनगणना निदेशक और मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पहली बार परिवारों को जनगणना कर्मी (प्रगणक) के घर आने से पहले स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना करने की सुविधा दी जा रही है।