छतरपुर: 14 नवंबर (ए) मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान कृष्ण के बारे में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद के बीच शनिवार को धाम के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया।
शास्त्री के समर्थकों का शुक्रवार को अखिल भारतीय यादव महासभा के सदस्यों के साथ आमना-सामना हो गया था। यादव महासभा के सदस्य शास्त्री की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान शास्त्री के समर्थकों ने एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया था।
