वेलिंगटन: 19 नवंबर (ए) हेनरी निकोल्स के नाबाद शतक से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बृहस्पतिवार को यहां पांच विकेट पर 243 रन बनाए।
निकोल्स 113 जबकि ग्लेन फिलिप्स 94 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों छठे विकेट के लिए 173 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटकाए जबकि अंशुल कंबोज और आकाशदीप को एक-एक विकेट मिला।
