नहर में गिरी एसयूवी, छह लोगों की मौत, एक घायल

अररिया बिहार
Spread the love

अररिया (बिहार): 19 नवंबर (ए) बिहार के अररिया जिले में सात लोगों को ले जा रही एक एसयूवी के नहर में गिर जाने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह हादसा बुधवार रात जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीड़ी पुल पर हुआ।

अररिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, एसयूवी में सवार लोग एक समारोह से लौट रहे थे, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी नहर में जा गिरी।

बयान में कहा गया है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार सभी सात लोगों को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार हो रहा है। उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

पुलिस ने बताया कि इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।