अमेठी (उप्र): 19 नवंबर (ए) अमेठी जिले के शिव रतन गंज थाना क्षेत्र के सेमरौता गांव में एक किशोरी का शव उसके घर में फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बुधवार देर शाम 15 वर्षीय शिखा शर्मा का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी और उसके परिवार के सदस्य एक रिश्तेदार के यहां समारोह में गये थे। शिव रतन गंज के थाना प्रभारी निरीक्षक दया शंकर मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
