कूड़ेदान खरीद में वित्तीय अनियमितता के आरोप में पूर्व एडीएम, एसडीएम समेत 12 लोगों पर मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज
Spread the love

महराजगंज (उप्र): 19 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने घुघली नगर पंचायत में कूड़ेदान खरीदने के नाम पर कथित आर्थिक अनियमितता एवं सरकारी धन के गबन के मामले में पूर्व अपर जिलाधिकारी (एडीएम), उपजिलाधिकारी (एसडीएम) तथा नगर पंचायत के अधिकारियों समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों के अनुसार, मामला वर्ष 2018 में घुघली नगर पंचायत द्वारा 100 लीटर क्षमता वाले 200 कूड़ेदान खरीदने से जुड़ा है।