नयी दिल्ली: 20 नवंबर (ए) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में पार्टी को मिले समर्थन को देश के हर गांव की आवाज़ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि ग्रामीण जनता ने भाजपा के ‘डबल इंजन’ शासन को जवाब दिया है।
उन्होंने चुनाव में कांग्रेस पर भरोसा जताने के लिए राजस्थान के ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास अब पार्टी की जिम्मेदारी है।
