पेड़ से टकराई पर्यटक बस; गुजरात के दंपति की मौत, 12 से अधिक घायल

गिरिडीह झारखण्ड
Spread the love

गिरिडीह: 23 नवंबर (ए) झारखंड के गिरिडीह जिले में पर्यटकों से भरी एक बस सड़क के किनारे पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी, जिससे गुजरात के एक दंपति की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 10 बजे मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याण निकेतन के पास हुआ। बस पारसनाथ पहाड़ी से जमशेदपुर रेलवे स्टेशन जा रही थी।