लखनऊ: 23 नवंबर (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में एक से अधिक बार दर्ज करीब एक लाख मतदाताओं की पहचान करने का दावा करते हुए सोमवार को इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ऐसे मतदाताओं की पहचान के लिए घोषित नकद पुरस्कार की पूरी राशि देने की मांग की।
सपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को संबोधित ज्ञापन में कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीट के 1,73,730 मतदान केंद्रों पर पंजीकृत कुल 13,58,68,905 मतदाताओं के नामों की जांच की गई है।
