कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, जल्द सीट बंटवारे के संकेत

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 23 नवंबर (ए) कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) को अपनी ‘‘प्राथमिकता’’ वाली सीटों की सूची सौंपी तथा दोनों दलों ने यह भी कहा कि अगले ‘‘दो-चार दिनों’’ में तालमेल को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

दोनों दलों के नेताओं की इस मुद्दे पर मंगलवार को भी बैठक होगी।