ब्रिटेन पुलिस ने राजकुमार विलियम, राजकुमारी कैथरीन के आवास में घुसपैठ के मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज किया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

लंदन: 25 नवंबर (एपी) ब्रिटेन पुलिस ने राजकुमार विलियम और राजकुमारी कैथरीन के ग्रामीण क्षेत्र स्थित आवास में घुसपैठ करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नॉरफॉक पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय मिर्गेन डोकू और 32 वर्षीय अरिलेन नडोसी के खिलाफ चोरी के इरादे से आवास में घुसने और संरक्षित जगह पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

इसने कहा कि पूर्वी इंग्लैंड स्थित ग्रामीण सैंड्रिंघम एस्टेट में ‘‘संदिग्ध गतिविधि’’ की सूचना मिलने के बाद सोमवार शाम पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे।

अधिकारियों के अनुसार, खोजी कुत्तों, ड्रोन और एक हेलीकॉप्टर की मदद से की गई तलाशी के बाद चोरी के इरादे और अनधिकृत प्रवेश के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

घटना के समय संबंधित आवास में राजपरिवार को कोई सदस्य मौजूद नहीं था।